31-Oct-2023 07:11 PM
6549
नयी दिल्ली 31 अक्टूबर (संवाददाता) केन्द्रीय जांच एजेन्सियों , केन्द्रीय पुलिस बलों तथा राज्य पुलिस बलों के 204 जवानों तथा अधिकारियों को वर्ष 2023 के लिए ‘केंद्रीय गृह मंत्री का विशेष ऑपरेशन पदक’ के लिए चुना गया है ।
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को इन अधिकारियों के नामों की घोषणा कर कहा कि चार विशेष अभियानों में बहादुरी के लिए इन्हें यह पदक प्रदान किया गया है।
इस पदक का गठन 2018 में उच्च स्तर की योजना के माध्यम से संचालित अभियानों को मान्यता देने के उद्देश्य से किया गया था । इस वर्ष केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 51,राष्ट्रीय जांच एजेन्सी के 09, राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के 14, आन्ध्र प्रदेश पुलिस के 12,असम के 05, गुजरात के 20,झारखंड के 16,मध्य प्रदेश के 21,तमिलनाडु के 19,तेलंगाना के 22, पश्चिम बंगाल के 10, उत्तराखंड के तीन और त्रिपुरा के दो जवानों तथा अधिकारियों के यह पदक दिया गया है।
यह पुरस्कार आतंकवाद विरोधी, सीमा कार्रवाई, हथियार नियंत्रण, नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और बचाव कार्यों जैसे क्षेत्रों में विशेष अभियान के लिए प्रदान किया जाता है। हर वर्ष 31 अक्टूबर को इसकी घोषणा की जाती है। एक वर्ष में, आमतौर पर पुरस्कार के लिए 3 विशेष अभियानों पर विचार किया जाता है और असाधारण परिस्थितियों में, राज्य या केंद्रशासित प्रदेश पुलिस को प्रोत्साहित करने के लिए 5 विशेष अभियानों तक के लिए पुरस्कार प्रदान किए जा सकते हैं।...////...