450 औद्योगिक इकाई अपना कारोबार लाईं: केजरीवाल
15-Sep-2023 07:53 PM 2752
लुधियाना, 15 सितम्बर (संवाददाता) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निरंतर प्रयासों के कारण अब पंजाब से अन्य राज्यों में इंडस्ट्री के जाने के रुझान ने वापस मुडऩा शुरू कर दिया है और औद्योगिक इकाइयां राज्य में शिफ्ट होने लगी हैं। श्री मान ने यहाँ सरकार-उद्योगपति मिलनी में उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ महीनों के दौरान 450 उद्योग अन्य राज्यों से पंजाब में शिफ्ट हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले उद्योगों का अन्य राज्यों में पलायन करने का रुझान था। श्री केजरीवाल ने कहा कि यह पंजाब के मुख्यमंत्री की सख़्त मेहनत का नतीजा है , जो हरेक क्षेत्र में पंजाब को प्रथम राज्य बनाने के लिए प्रयत्न कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^