65 करोड़ रामभक्तों ने राम मंदिर निर्माण में सहयोग दिया: विहिप
25-Dec-2023 07:46 PM 6260
हरिद्वार, 25 दिसंबर (संवाददाता) विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने सोमवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर जब श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाना प्रारंभ किया गया तो देश के 12.5 करोड़ परिवार अर्थात 65 करोड़ रामभक्तों ने मंदिर निर्माण में निधि समर्पण कर सहयोग दिया। श्री कुमार उत्तराखंड के हरिद्वार के प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राम हमारी प्रेरणा हैं, हमारी पहचान है, हमारी अस्मिता हैं। प्रभु श्रीराम लगभग 500 वर्षों के संघर्ष के पश्चात 22 जनवरी को जन्म स्थान पर बन रहे भव्य मंदिर में पुनः विराजमान होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^