आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के आसार: मौसम विभाग
22-Sep-2023 05:58 PM 5412
अमरावती, 22 सितंबर (संवाददाता) आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय, यानम, दक्षिण तटीय और रायलसीमा में अगले 48 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आज एक दैनिक मौसम रिपोर्ट में बताया गया है कि अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के उत्तरी तटीय, यानम और दक्षिण तटीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर और अगले 48 घंटों के दौरान रायलसीमा में बिजली गिरने और गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^