‘आप’ की पंजाब इकाई पूरी ताकत से न्याय की लड़ाई लड़ेगी: मान
24-Mar-2024 09:08 PM 8785
चंडीगढ़, 24 मार्च (संवाददाता) आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की रविवार को चंडीगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के पंजाब के सभी विधायक, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां और उपाध्यक्ष जय किशन सिंह मौजूद रहे। बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी, पार्टी द्वारा राज्य और दिल्ली में विभिन्न विरोध प्रदर्शन, आगामी लोकसभा चुनाव और आचार संहिता लागू होने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही कार्रवाई जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^