सुक्खू के सरकारी आवास ओक ओवर में खूब उड़ा गुलाल
25-Mar-2024 06:28 PM 4383
शिमला, 25 मार्च (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश में सोमवार को धूमधाम से होली का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सरकारी आवास ओक ओवर में खूब गुलाल उड़ा। श्री सुक्खू ने भी प्रदेश भर से विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं और शिमला के लोगों के साथ होली मनाई। वहीं, श्री सुक्खू ने पहाड़ी गानों पर कार्यकर्ताओं संग नाटी डाली और लोगों संग जमकर थिरके। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^