‘आप’ पंजाब ने पीयू में उपराष्ट्रपति के बयान की निंदा की
24-Dec-2023 09:49 PM 6529
चंडीगढ़, 24 दिसंबर (संवाददाता) आम आदमी पार्टी (आप) ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के उस बयान की निंदा की है जिसमे उन्होंने कहा था कि पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) हरियाणा के कॉलेजों को संबद्धता देगी। उपराष्ट्रपति पंजाब यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति भी हैं। उनके ताजा बयान से पंजाब की राजनीति में बवाल मच गया है। आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि पीयू पंजाब की विरासत का प्रतीक है और इस पर हमारा भावनात्मक, ऐतिहासिक और संवैधानिक अधिकार है। पंजाब यूनिवर्सिटी से हरियाणा के किसी भी कॉलेज को संबद्धता नहीं दी जा सकती क्योंकि पंजाब के अलावा किसी अन्य राज्य का पीयू पर कोई अधिकार नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^