आपदा के दो माह बाद प्रियंका गांधी को आई हिमाचल की याद: भाजपा
12-Sep-2023 07:36 PM 3426
शिमला, 12 सितंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसा है कि आपदा के दो माह बीत चुके हैं और अब प्रदेश में जनजीवन भी सामान्य हो रहा है लेकिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को अब हिमाचल की याद आई है। भाजपा के प्रवक्ता अजय राणा ने मंगलवार को यहां कहा कि श्रीमती प्रियंका वाड्रा को उसके बाद भी हिमाचल प्रदेश में आपदा के बाद क्या-क्या कार्य हुआ है, इसकी भी उन्हें कोई जानकारी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे में श्रीमती प्रियंका गांधी को पहले हिमाचल प्रदेश के बारे में सही जानकारी लेनी चाहिए थी, उसके बाद यहां पर बयान जारी करना चाहिए था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^