मान ने सारागढ़ी जंग की स्मारक का नींव पत्थर रखा
12-Sep-2023 07:42 PM 6567
फिऱोज़पुर, 12 सितम्बर (संवाददाता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को फिऱोज़पुर में सारागढ़ी की ऐतिहासिक जंग के दौरान शही हुए 21 सिख शूरवीरों की याद में बनने वाली स्मारक का निर्माण कार्य छह महीनों में मुकम्मल करने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने यहाँ सारागढ़ी जंग की स्मारक की आधारशिला रखने के बाद कहा कि इस स्मारक के निर्माण के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि सारागढ़ी जंग के दौरान सैनिकों की शौर्यगाथा और बलिदान हमारी आने वाली पीढिय़ों को देश की निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। देश की प्रभुसत्ता की रक्षा के दौरान दुश्मन के साथ टक्कर लेते हुए शहादत प्राप्त करने वाले 21 बहादुर सैनिकों के बेमिसाल बलिदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना शूरवीरता की बेमिसाल गाथा है, जिसका इतिहास में कोई उदाहरण नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^