आपदा में हिमाचल को 862 करोड़ की मदद दी: अनुराग
08-Oct-2023 07:57 PM 8786
शिमला, 08 अक्टूबर (संवाददाता) केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आपदा के समय केंद्र सरकार ने हिमाचल की हर संभव मदद की है। करीब 11,000 घर बनाने के मामले स्वीकृत किए हैं तथा साथ ही 862 करोड़ रुपए की मदद दी गई है। श्री ठाकुर ने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए एनडीआरएफ की टीमें और भारतीय वायु सेवा के हेलीकॉप्टर भेजे गए। लेकिन सुक्खू सरकार कह रही है कि केंद्र ने एक पाई नहीं दी। श्री ठाकुर रविवार को यहां गौतम गर्ल्स कॉलेज हमीरपुर में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता में 61 टीमें भाग ले रही हैं जिसमें 732 खिलाड़ी कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान आपस में भिड़ेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^