नीतीश ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
08-Oct-2023 07:54 PM 2475
पटना 08 अक्टूबर (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकनायक स्व. जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को यहां गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थित उनकी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री श्री कुमार ने माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, पूर्व मंत्री श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, रविन्द्र कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डाॅ. एस. सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने लोकनायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^