जातिगत जनगणना सिर्फ़ राजनीति व लोगों को बांटने का प्रयासः ठाकुर
08-Oct-2023 06:44 PM 1571
शिमला, 08 अक्टूबर (संवाददाता) हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जातिगत जनगणना को सिर्फ़ घमण्डिया विपक्ष की राजनीति बताते हुए कहा कि जिनका काम पहले बांटना था वह आज भी वही कर रहे हैं। न लोगों की फ़ितरत बदलती है और न ही नीयत। देश में विकास और बात होनी चाहिए लेकिन विपक्ष का कोई भी नेता विकास की बात नहीं कर रहा है। सिर्फ़ लोगों को बांटने की बात कर रहा है। श्री ठाकुर ने कहा कि देश को अगर आगे ले जाना है तो सिर्फ़ विकास की बात करने की आवश्यकता है। ग़रीबों के कल्याण की आवश्यकता है। यह काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बखूबी कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया के सर्वमान्य नेता हैं और भारत ने उनके नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रखना है, इसलिए भारत के लोग आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को और बड़ा जनादेश देंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^