आपदा प्रभावित परिवारों को अगले साल 31 मार्च तक मुफ्त राशन: सुक्खू
16-Sep-2023 09:44 PM 2332
शिमला, 16 सितंबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश में हाल ही की बरसात में प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत एवं सहायता के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक और बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित परिवारों को अगले साल 31 मार्च तक मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन और राशन प्रदान करने का ऐलान किया है। श्री सुक्खू ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने अब प्रभावित परिवारों के जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क घरेलू रसोई गैस कनेक्शन किट प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस किट में एक एलपीजी सिलेंडर, प्रेशर रेगुलेटर, हॉट प्लेट, सुरक्षा पाइप शामिल होंगे और एलपीजी घरेलू रिफिल और ब्लू बुक की लागत सहित सभी संबंधित खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^