राज्यपाल पद पर नियुक्ति के दो वर्ष पूर्ण होने पर गुरमीत ने कराया अखंड पाठ
16-Sep-2023 09:24 PM 3260
देहरादून 16 सितंबर (संवाददाता) श्रीगुरू ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व और उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि) गुरमीत सिंह के राज्यपाल पद पर दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजभवन में अखण्ड पाठ आयोजित किया गया। इसमें राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आदि ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया। दोनों ने श्रीगुरू ग्रंथ साहिब के सम्मुख मत्था टेककर देश एवं प्रदेश वासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव, राज्यपाल रविनाथ रामन, आईजी पुलिस विम्मी सचदेवा रामन, विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही, अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^