आर्मेनिया में ईंधन डिपो विस्फोट में मृतकों की संख्या 68 हुई
27-Sep-2023 05:35 PM 2091
बाकू, 27 सितंबर (संवाददाता) आर्मेनिया के नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र में ईंधन डिपो विस्फोट में मरने वालों की संख्या करीब 68 हो गई है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। आर्मेनिया की सरकारी समाचार एजेंसी आर्मेनप्रेस ने स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से बताया कि मृतकों की संख्या 68 हो गयी है और अब तक केवल 21 पीड़ितों की पहचान हो पायी है। रिपोर्ट में बताया गया कि विस्फोट के बाद लगभग 300 लोग घायल हो गए हैं, जबकि 105 लोग अभी भी लापता हैं। गौरतलब है कि नागोर्नो-काराबाख के पहाड़ी क्षेत्र में सोमवार को एक ईंधन डिपो में विस्फोट हो गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^