आत्म निर्भर भारत के संकल्प को साकार करेगा पीएम विश्वकर्मा योजना :बाबूलाल मरांडी
16-Dec-2023 06:40 PM 3989
रांची, 16 दिसंबर (संवाददाता) झारखंड में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम विश्वकर्मा योजना की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सशक्त भारत,मजबूत भारत केलिए आत्म निर्भर भारत का निर्माण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा चुका है।कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना यह आत्मनिर्भर भारत की कुंजी बनेगी। कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना में सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास भी शामिल है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^