मुंडा ने रांची में भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान में अनुसंधान कार्यों का लिया जायजा
16-Dec-2023 06:46 PM 8472
रांची,16 दिसंबर (संवाददाता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को झारखंड की राजधानी रांची के गढ़टंगा स्थित भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (आईसीएआर-IIएबी) पहुंचे और संस्थान की ओर से किये जा रहे अनुसंधान कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर आयोजित किसान संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री मुंडा ने कहा,“ भारत एक कृषि प्रधान देश है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे अन्नदाता किसान भाइयों को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं। ऐसे में इस प्रकार के संस्थान की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^