आयुर्वेद पद्धति से हुई 20 से ज्यादा शल्य क्रिया
14-Jul-2023 09:07 PM 4261
नयी दिल्ली 14 जुलाई (संवाददाता) अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में सुश्रुत जयंती के अवसर पर 20 से अधिक शल्यक्रिया (ऑपरेशन) की गई और इनका लाइव प्रसारण किया गया। संस्थान की निदेशक तनुजा मनोज नेसारी ने शुक्रवार को यहां बताया कि 13 और 14 जुलाई को संस्थान में आयुर्वेद शल्य क्रिया के जनक सुश्रुत की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर दो दिवसीय एक सम्मेलन शल्यकॉन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देशभर के 200 से अधिक आयुर्वेद चिकित्सकों ने भाग लिया। पिछले दो दिन के दौरान संस्थान में 22 लोगों की शल्य क्रिया की गई जिनका लाइव प्रसारण भी किया गया। यह शल्य क्रियाएं हर्निया, पाचन संबंधी तंत्र और त्वचा प्रत्यारोपण से संबंधित थी। पहले दिन नौ और दूसरे दिन 13 व्यक्तियों की शल्यक्रिया की गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^