भाजपा की चार सदस्यीय टीम पटना में पुलिस लाठीचार्ज की करेगी जांच
14-Jul-2023 09:01 PM 3038
नयी दिल्ली, 14 जुलाई (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में 13 जुलाई को पार्टी कार्यकर्ताओं पर पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज और दमन की जांच के लिए एक चार सदस्यीय टीम पटना भेजने का फैसला किया है। पार्टी की शुक्रवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास, सांसद मनोज तिवारी, विष्णु दयाल राम और श्रीमती सुनीता दुग्गल की टीम गठित की है। यह टीम पटना जाकर वास्तविक स्थिति का पता लगाएगी, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पीड़ित लोगों से मिलेगी और इस घटना की समग्र रिपोर्ट बना कर भाजपा अध्यक्ष को सौंपेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^