अब 6 जी की तैयारी : मोदी
15-Aug-2023 01:47 PM 6973
नयी दिल्ली 15 अगस्त (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से 5 जी रॉलआउट करने वाला देश बन गया है और अब 6 जी की तैयारी हो रही है। श्री मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुये कहा कि 5 जी को रोल आउट किया, दुनिया में सबसे तेज गति से 5जी रोल आउट करने वाला देश भारत बन चुका है। 700 से अधिक जिलों तक 5 जी सेवा पहुंच चुकी है। अब 6 जी की भी तैयारी चल रही है। इसके लिए टास्‍क फोर्स बनाया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^