गूगल ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर कपड़ा परंपरा पर बनाया डूडल
15-Aug-2023 02:12 PM 7905
नयी दिल्ली 15 अगस्त (संवाददाता) इंटरनेट सर्चइंजन गूगल ने देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने होमपेज पर कपड़ा परंपरा को प्रदर्शित करते डूडल की प्रस्तुति दी है। डूडल में देश के विभिन्न हिस्सों के कृषकों , कुशल वस्त्र कारीगरों, बुनकरों, रंगरेजों, मुद्रकों और कढ़ाई करने वालों की सामूहिक शिल्प कौशल को प्रदर्शित किया है। गूगल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है , “विविधता, विरासत, आत्मनिर्भरता। कुछ चीजें जो भारतीय वस्त्रों का प्रतीक हैं और हमारे देश को आकार देने में उनकी भूमिका हैं। हम 77वें स्वतंत्रता दिवस के सम्मान में अपने इस गूगल डूडल के साथ इन कपड़ा परंपराओं का जश्न मना रहे हैं।” गौरतलब है कि गूगल विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों के साथ ही देश-विदेश की ख्यातिनाम हस्तियों के सम्मान में डूडल प्रदर्शित करता है। गूगल ने स्वतंत्रता दिवस के लिए पहला डूडल 2004 में बनाया था और तब से प्रत्येक वर्ष अलग –अलग स्वरुपों में डूडल के जरिए आज के दिन की महत्ता को परिलक्षित करता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^