अब भाजपा प्रतिनिधिमंडल भी करेगा नूंह का दौरा
08-Aug-2023 09:06 PM 3262
चंडीगढ़, 08 अगस्त (संवाददाता) कांग्रेस के बाद अब हरियाणा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल भी नूंह में ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हुई हिंसक घटनाओं की जानकारी और मौजूदा हालात का जायजा लेने के लिये बुधवार को वहां का दौरा करेगा। पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी ने बुधवार को यहां बताया कि प्रतिनिधिमंडल में सहकारिता मंत्री बनवारी लाल, विधायक एवं प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बडौली, विधायक संजय सिंह और प्रदेश मंत्री समय सिंह भाटी शामिल रहेंगे। प्रतिनिधिमंडल नूंह में कई स्थानों का दौरा करेगा तथा वहां के लोगों से बातचीत कर हालात का जायजा लेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^