अच्छे मानव संसाधन के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका : प्रमुख सचिव
07-Jun-2024 12:00 AM 970

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ई.एम.आर.एस.) भोपाल में गुरुवार को जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित ईएमआरएस के बोर्ड परीक्षा परिणामों की समीक्षा और प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के 26 जिलों ​के 40 प्राचार्य और 80 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में क्षेत्रीय शिक्षण संस्थान (आर.आई.ई) के विषय विशेषज्ञों और पिरामल फाउंडेशन के सदस्यों ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^