केन्द्रीय संयुक्त सचिव श्री सत्यार्थी ने किया सायबर तहसील का निरीक्षण
07-Jun-2024 12:00 AM 1090

केन्द्रीय संयुक्त सचिव भूमि संसाधन श्री कुणाल सत्यार्थी ने आज नई दिल्ली से भोपाल पहुँचकर प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय स्थित सायबर तहसील व्यवस्था का निरीक्षण किया। प्रमुख राजस्व आयुक्त श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने मध्यप्रदेश में राजस्व विभाग द्वारा प्रारंभ की गई सायबर तहसील व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने विभाग द्वारा शुरू किये गये आईटी इनिशियेटिव की जानकारी भी दी। केन्द्रीय संयुक्त सचिव श्री सत्यार्थी ने सायबर तहसील प्रक्रिया आरसीएमएस सहित राजस्व विभाग के अन्य पोर्टल भू-अभिलेख, सारा एप पर प्रदान की जा रही सेवाओं का अवलोकन किया। श्री सत्यार्थी ने मध्यप्रदेश के सायबर तहसील प्रोजेक्ट की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा इनिशियेटिव है। राजस्व आयुक्त कार्यालय में सायबर तहसील का अवलोकन करने के बाद केन्द्रीय संयुक्त सचिव श्री सत्यार्थी ने शाहगंज पहुँचकर डिजिटाइजेशन प्रोजेक्ट के तहत नगरीय सर्वे के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^