आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जैन समाज के नहीं पूरे भारत और विश्व के संत थे - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
13-Mar-2024 12:00 AM 492

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान डोंगरगढ़ में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की जैन तीर्थक्षेत्र चंद्रगिरी डोंगरगढ़ में स्थित समाधि के दर्शन कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को डोंगरगढ़ ट्रस्ट कमेटी के पदाधिकारियों ने आश्रम में संचालित अन्य गतिविधियों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कमेटी के पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि जैन आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की 18 फरवरी को समाधि ली थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आश्रम में संचालित चल चरखा केन्द्र का अवलोकन कर कर्मचारियों से कपड़ा बुनने की विधि की संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कपड़े की गुणवत्ता को भी देखा।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^