नरेला क्षेत्र में दी जाएगी जन हित के आवश्यक कार्यों को मंजूरी - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
13-Mar-2024 12:00 AM 491

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आम जनता के हित के लिए जो भी निर्माण कार्य आवश्यक हैं, उनकी मंजूरी दी जाएगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी भी आम जनता के कल्याण के लिए समर्पित हैं। मध्यप्रदेश सरकार भी विकास के सभी क्षेत्रों के लिए निरंतर कार्य करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाम अयोध्या बायपास करोंद क्षेत्र से संजीव नगर होकर नेवरी तक नवनिर्मित सड़क के लोकार्पण एवं रोड शो के पश्चात अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस सड़क का निर्माण हो जाने से अब इस क्षेत्र की बड़ी आबादी को लाभ पहुंचेगा। लगभग पांच किलोमीटर का चक्कर कम होगा। लालघाटी क्षेत्र से गांधीनगर और राजा भोज विमानतल जाने के लिए विशेष रूप से नागरिकों को सुविधा होगी। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विकास कार्यों को पूर्ण करवाने और नए निर्माण कार्यों की मंजूरी के लिए अभिनंदन किया गया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^