अजित पवार ने पद्म भूषण , पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी
26-Jan-2024 02:00 PM 1934
मुंबई 26 जनवरी (संवाददाता) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार को राज्य के 12 पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और विश्वास जताया कि युवा पीढ़ी उनके नक्शेकदम पर चलेगी तथा देश में राज्य का मान बढ़ाती रहेगी। श्री पवार ने अपने संदेश में कहा कि महाराष्ट्र ने आज तक देश को प्रसिद्ध लोग दिये हैं तथा जिन लोगों को आज पुरस्कार मिला है, उन्होंने अपना जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने कहा , “महाराष्ट्र के 12 प्रतिष्ठित लोगों को दिया गया सम्मान सभी के लिए गर्व और खुशी का स्रोत है। इन पद्म पुरस्कार विजेताओं ने देश में राज्य का मान बढ़ाया है। पुरस्कार विजेता प्रेरणा स्रोत के रूप में जनता की सेवा करना जारी रखेंगे और युवा पीढ़ी उनके उदाहरण का अनुसरण करेगी और देश में राज्य का मान बढ़ाती रहेगी। पद्म भूषण से सम्मानित होने वालों में होर्मुसजी कामा (साहित्य-शिक्षा-पत्रकारिता), अश्विन मेहता (चिकित्सा), राम नाइक (सार्वजनिक मामले), दत्तात्रय अंबादास मयालू उर्फ राजदत्त (कला), प्यारेलाल शर्मा (कला) और कुंदन व्यास (साहित्य-शिक्षा) शामिल हैं। वहीं उदय देशपांडे (खेल), मनोहर अगोये और चंद्रशेखर मेश्राम (चिकित्सा), जहीर काज़ी (साहित्य और शिक्षा), कल्पना मोरपारिया (उद्योग और व्यापार) और शंकर बाबा पापलकर (सामाजिक कार्य) पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^