अखिलेश ने ममता से की मुलाकात
17-Mar-2023 11:27 PM 1430
कोलकाता 17 मार्च (संवाददाता) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने कांग्रेस के बिना 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने पर सहमति व्यक्त की है। सुश्री बनर्जी और श्री यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में वे कांग्रेस से दूरी रखेंगे। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि पार्टी अपने तरीके से चलेगी और कांग्रेस और भाजपा से दूरी बनाकर रखेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^