16-Mar-2023 11:35 PM
5935
मुंबई 16 मार्च (संवाददाता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को अधिकारियों को राज्य में इन्फ्लूएंजा संक्रमण एच-3एन-2 बीमारी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों इस के बारे में लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिए।
श्री शिंदे ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति में बीमारी लक्षण दिखाई देते हुए उसे त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जाए।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, लोक स्वास्थ्य मंत्री डॉ. तानाजी सावंत, चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन, मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल, संयुक्त आयुक्त संजय कुमार, चिकित्सा शिक्षा सचिव अश्विनी जोशी, सचिव डॉ. नवीन सोना, स्वास्थ्य आयुक्त धीरज कुमार, निदेशक डॉ. नितिन अंबेडकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बीमारी से निपटने के लिए आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने निर्देश और निजी अस्पतालों की मदद लेने का सुझाव दिया। उन्होंने कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के कारण इलाज में कोई दिक्कत न हो और जरूरत पड़ने पर निजी ठेके पर स्टाफ नियुक्त किया जाने के निर्देश दिए।...////...