अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 ने 55 करोड़ की कमाई की
15-Aug-2023 05:52 PM 4003
मुंबई, 15 अगस्त (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 ने चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 55 करोड़ की कमाई कर ली है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म 'ओह माय गॉड' के सीक्वल 'ओह माय गॉड 2' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी मुख्य किरदार में हैं। ओह माय गॉड 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है। फिल्म ओह माय गॉड 2 ने अपने पहले वीकेंड के दौरान 43 करोड़ की कमाई की थी।सोमवार को फिल्म ने 12.06 करोड़ की कमाई की है। चार दिन में फिल्म की कुल कमाई अब 55.17 करोड़ हो गई है। ओह माय गॉड 2 का निर्देशन अमित राय ने किया है। इस फिल्म के निर्माता अश्विन वर्दे, वायकॉम 18 और जियो स्टूडियो हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^