हर घर तिरंगा मुहिम से जुड़कर खुश हैं आयुष्मान खुराना
15-Aug-2023 05:48 PM 1567
मुंबई, 15 अगस्त (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा मुहिम से जुड़कर खुश हैं।आयुष्मान खुराना देश के सभी नागरिकों से हर घर तिरंगा उत्सव में शामिल होने की अपील कर रहे हैं जो सरकार की ऐतिहासिक पहल आजादी का अमृत महोत्सव का एक हिस्सा है। इस पहल का उद्देश्य भारत की आजादी, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का जश्न मनाना है।आयुष्मान खुराना ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्‍होंने लिखा, एक है भारत, एक है धड़कन, एक ही गूंज और आवाज, हर घर तिरंगा फहराइये। इसी में हमारी एकता है। इस ऐतिहासिक दिन पर आइए एक साथ आएं और गर्व से अपना तिरंगा लहराएं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^