अमेरिका के रक्षा मंत्री ऑस्टिन पाए गए कोरोना पॉजिटिव
03-Jan-2022 08:58 AM 5478
वाशिंगटन 03 जनवरी (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। अमेरिका के रक्षा विभाग ने यह जानकारी दी है। श्री ऑस्टिन ने रविवार को कहा, "मैं आज सुबह कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। मैंने छुट्टी पर घर पर रहते हुए कोरोना के लक्षण दिखने पर आज परीक्षण का अनुरोध किया। लक्षण हल्का है।" उन्होंने कहा है कि वह (श्री ऑस्टिन) आभासी तरीके से बैठकों में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा, " मैं पांच दिनों तक होम क्वारंटीन में रहूंगा।" उन्होंने बताया कि वह आखिरी बार राष्ट्रपति जो बिडेन से 21 दिसंबर को मिले थे और आखिरी बार पेंटागन गुरुवार को गए थे। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति बिडेन से मेरी आखिरी मुलाकात मंगलवार, 21 दिसंबर को हुई थी। मुझे एक सप्ताह से अधिक समय पहले से लक्षण महसूस होने लगे थे। मैंने उसी दिन सुबह में जांच करायी और निगेटिव पाया गया। मैं गुरुवार से पेंटागन नहीं गया हूं। मैं गुरुवार को वहां कुछ समय के लिए गया था और केवल मेरे स्टाफ के कुछ सदस्यों से मुलाकात हुयी थी। हम मास्क पहने हुए थे और सामाजिक दूरी बरकरार रखा था। उल्लेखनीय है कि श्री ऑस्टिन वैक्सीनेट हैं और अक्टूबर में बूस्टर डोज भी ले ली थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^