04-Jan-2022 07:38 PM
3784
मॉस्को, 04 जनवरी (वार्ता/स्पूतनिक) रूस में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 15,903 नये मामले दर्ज किये गये और इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 10,570,212 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस वक्त नये मामलों की संख्या 16,343 पर बनी हुई है।
मॉस्को में सबसे अधिक 1,967 मामले दर्ज हुये हैं, जिसके बाद 1,297 मामलों के साथ सेंट पीटर्सबर्ग दूसरे नंबर पर है, 974 नये मामलों के साथ मॉस्को क्षेत्र तीसरे स्थान पर शामिल है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस दौरान कुल 834 लोगों की मौत हुई है और 27,071 मरीज देश भर के विभिन्न अस्पतालों से ठीक होकर डिस्चार्ज हुये हैं।...////...