अनिल विज का जनता दरबार इस शनिवार नहीं लगेगा
08-Sep-2023 06:00 PM 3841
चंडीगढ़, 08 सितम्बर(संवाददाता) हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अस्वस्थता के कारण उनका जनता दरबार इस शनिवार को नहीं लगेगा। चिकित्सकों ने श्री विज की आंख में दिक्कत की वजह से उन्हें आराम की सलाह दी है। उल्लेखनीय है कि श्री विज हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनते हैं। उनका जनता दरबार प्रदेशभर में प्रचलित है जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से लोग आकर अपनी समस्याएं रखते हैं। श्री विज मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश देकर इनका निदान करते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^