अंत्योदय के सपने को साकार करने के लिए राजस्थान सरकार प्रतिबद्ध: भजनलाल
16-Feb-2024 08:25 PM 2895
जयपुर, 16 फरवरी (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राज्य सरकार को अंत्योदय के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अमृतकाल में नए भारत का विजन देश के लिए एक नया सवेरा है तथा यह विचार अब देशभर में गर्वनेंस का मॉडल बन गया है। श्री शर्मा शुक्रवार को सीतापुरा के जेईसीसी में ‘विकसित भारत-विकसित राजस्थान’ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के प्रण तथा स्वामी विवेकानंद के ध्येय पर चलते हुए गरीब कल्याण के लिए अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से करोड़ों लोगों को सम्बल मिला है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^