मोदी ने जो कहा वो किया, इसलिए जनता का विश्वास बढ़ा: जोशी
16-Feb-2024 08:24 PM 7059
चित्तौड़गढ, 16 फरवरी (संवाददाता) राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कहा वो किया है, इसलिए जनता का विश्वास बढ़ा और देश में उनके मजबूत नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में अकल्पनीय प्रगति की है। श्री जोशी शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के“विकसित भारत, विकसित राजस्थान” कार्यक्रम के दौरान चित्तौड़गढ़ स्थित शहीद मेजर नटवर सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों, ग्रामवासियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश को दी गई सौगातों के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^