अनुराग ने भारी बारिश के कारण हिमाचल में हुए नुकसान पर जताया दुख
14-Aug-2023 08:41 PM 6777
शिमला, 14 अगस्त (संवाददाता) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश तथा भूस्खलन से हुई जान-माल की हानि पर दुःख प्रकट किया है। श्री ठाकुर ने कहा देवभूमि हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से विभिन्न जगहों पर भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं और इसकी वजह से लोगों के हताहत होने की खबर से मन व्यथित है। मैं इस आपदा में हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। हिमाचल प्रदेश की घटनाओं पर केंद्र सरकार पूरी तरह नज़र बनाये हुए है। इस कठिन समय में ईश्वर सबकी रक्षा करें। दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दे यही कामना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^