अनुराग ने कांग्रेस का पर्दाफाश करने का किया आह्वान
17-Jul-2023 06:48 PM 3824
बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), 17 जुलाई (संवाददाता) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के अपने दौरे के दौरान कहा कि कार्यकर्ता सुक्खू सरकार की झूठी गारंटी को भी प्रदेश के घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि लोगों को उनके झूठ के बारे में पता चल सके। श्री ठाकुर ने 2024 के लोकसभा चुनावों की रूपरेखा बताने और पार्टी तथा संगठन को मजबूत करने के बारे में चर्चा करने के लिए रविवार रात घुमारवीं और झंडूता में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन हितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^