अपराजित भारतीय चार बार के एशियाई चैंपियन कोरिया से भिड़ेंगे
03-Oct-2023 06:20 PM 7694
हांगझोउ, 3 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 19वें एशियाई खेल में अब तक की सबसे कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा, जब कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली टीम बुधवार को पहले सेमीफाइनल में चार बार के चैंपियन कोरिया से भिड़ेगी। सोमवार को बांग्लादेश पर 12-0 से जीत हासिल करने के बाद भारत ने एक बार फिर पूल चरण में शीर्ष स्थान हासिल किया। पूल ए के अपने सभी पांच मैचों में पांच जीत के साथ भारत ने 15 अंक अर्जित किए। टूर्नामेंट में उसे अभी तक हराया नहीं जा सका है। जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों में सेमीफाइनल में पहुंचने से पहले भारत इसी तरह की स्थिति में था, लेकिन मलेशिया से 2-2 (6-7) से हार गया और स्वर्ण पदक जीतने का मौका चूक गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^