खिताबी मुकाबले के लिये भारत को लांघनी होगी चीनी दीवार
04-Oct-2023 03:38 PM 2078
हांगझाउ, 5 अक्टूबर (संवाददाता)19वें एशियाई खेल में करिश्मायी खेल की बदौलत अब तक अजेय भारतीय महिला हॉकी टीम गुरुवार को सेमीफाइनल में चीन से होने वाले रोमांचक मुकाबले के लिये जीत की रणनीति तैयार कर चुकी है। भारत ने मौजूदा एशियाई खेलों में असाधारण प्रदर्शन किया है। सिंगापुर के खिलाफ 13-0 की जोरदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने वाली भारतीय लड़कियों ने दूसरे मैच में मलेशिया पर 6-0 की शानदार जीत दर्ज की। कोरिया के खिलाफ कड़े मुकाबले में 1-1 से ड्रा के बावजूद उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए हांगकांग चीन के खिलाफ 13-0 की शानदार जीत दर्ज की और पूल ए में शीर्ष स्थान बनाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^