अराजक तत्वों से सावधान रहें भाजपा कार्यकर्ता: धनखड़
07-Aug-2023 05:47 PM 5243
चंडीगढ़, 07 अगस्त (संवाददाता) हरियाणा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि अराजकतावादी तत्वों से सावधान रहे। श्री धनकड़ ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि अराजक तत्व देश और प्रदेश में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। इनसे पार्टी कार्यकर्ताओं समेत सभी को सावधान रहना है। मेवात दंगों को लेकर उन्होंने कांग्रेसियों पर आरोप लगाया कि देश ने देखा है कि इन्होंने क्या-क्या किया और उनके कैसे-कैसे बयान सामने आ रहे हैं। सभी जगह उनके बयानों की चर्चा है। दिल्ली हो या हरियाणा कांग्रेस को अमन-चैन बर्दाश्त नहीं हो रहा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी(आप) नेताओं का भी नाम भी कथित तौर पर दंगों में आ रहा है। दिल्ली दंगों में भी आप का चेहरा देखा कि किस तरह वहां एक विधायक ने दंगें भड़काए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ये कौन लोग हैं यह समझने की बात है। ऐसा प्रायोजित कार्यक्रम वे लोग ही चलाएंगे जिन्हें भाजपा सरकार और प्रदेश की शांति से तकलीफ है। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने साफ किया कि किसी भी अराजक तत्व को हरियाणा सरकार बख्शने वाली नहीं है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की प्रतिबद्धता है कि सभी लोग शांति और भाईचारे के साथ रहें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^