अराजकता की गिरफ्त में है उत्तर प्रदेश : अखिलेश
13-Dec-2022 07:17 PM 3326
लखनऊ 13 दिसम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा पर चिंता जताते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश अराजकता की गिरफ्त में है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस जवाबदेही से बच नहीं सकती। श्री यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब महिलाएं अपमानित न होती हों, बच्चियां दुष्कर्म की शिकार न होती हों। अवांछित तत्वों की वजह से कितनी ही युवतियों को जान गंवानी पड़ी है और न जाने कितनी छात्राओं की पढ़ाई छूट गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^