व्यापारी वर्ग के उत्पीड़न में पीछे नहीं है भाजपा : अखिलेश
12-Dec-2022 06:33 PM 7529
लखनऊ 12 दिसम्बर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा सरकार एक ओर तो प्रदेश की तरक्की के लुभावने सपने दिखाती है, वहीं दूसरी ओर देश की अर्थव्यवस्था में मुख्य भागीदारी निभाने वाले व्यापारी वर्ग का उत्पीड़न करने में पीछे नहीं है। श्री यादव ने कहा कि पांच साल बाद उसे होश आया और अब प्रदेश में उद्यमों के विकास के लिए विदेशी उद्यमियों से मदद मांगने जाना पड़ रहा है। यहां के उद्यमियों, व्यापारियों को जीएसटी के छापों से भयाक्रांत किया जा रहा है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर तक पहुंचाने की कोशिशों का इससे बढ़कर और क्या मजाक हो सकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^