अश्विनी चौबे ने ऋषि सुनक को रुद्राक्ष, गीता और हनुमान चालीसा भेंट की
08-Sep-2023 04:33 PM 8053
नयी दिल्ली 08 सितंबर (संवाददाता) केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का शुक्रवार को पालम हवाई अड्डे पर स्वागत करते हुए रुद्राक्ष, श्रीमद्भागवत गीता और हनुमान चालीसा भेंट की। श्री चौबे ने जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने यहाँ पहुंचे श्री सुनक का हवाई अड्डे पर ‘जय सियाराम’ से अभिवादन किया। केन्द्रीय मंत्री ने श्री सुनक को बताया कि वह बिहार के बक्सर से सांसद हैं। बक्सर आध्यात्मिक रूप से प्राचीन काल से ही प्रसिद्ध नगर है जहां भगवान श्री राम और उनके भाई लक्ष्मण ने गुरु महर्षि विश्वामित्र से शिक्षा-दीक्षा ली थी और ताड़का वध किया था। इस दौरान श्री सुनक ने भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गाथा को उत्साह से सुना। उन्होंने कहा कि भारत की धरती आपकी पूर्वजों की धरती है। आपके यहां आने से सभी काफी उत्साहित हैं। केंद्रीय मंत्री ने अयोध्या बक्सर सहित मां जानकी के जन्म स्थान सीतामढ़ी और बांका के मंदार पर्वत की आध्यात्मिक संस्कृति से भी श्री सुनक और उनकी पत्नी को अवगत कराया। उन्होंने श्री सुनक को रुद्राक्ष, श्रीमद्भागवत गीता और हनुमान चालीसा भेंट की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^