अटल जी के जन्मदिन पर प्रदेश भर में लगेगी प्रदर्शनियां: नंदा
25-Dec-2024 12:45 AM 4391
शिमला, 24 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि 25 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल जी का जन्मदिन एवं सुशासन दिवस पर भाजपा पूरे प्रदेश भर में जिला स्तर पर प्रदर्शनियों का आयोजन करेगी। जिसके अंतर्गत भाजपा शिमला जिला द्वारा रिज पर एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। श्री नंदा ने बताया कि इससे पूर्व, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल रिज मैदान पर प्रातः नौ बजे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि नौ बजे पुष्पांजलि अर्पित करने के तुरंत बाद प्रदर्शनी का शुभारंभ कर दिया जाएगा। इस प्रदर्शनी में देश के पूर्व प्रधानमंत्री की जीवनी का पूरा विवरण दिया जाएगा जैसे अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन वृत्त 1924 में उनका ग्वालियर, म.प्र में साधारण परिवार में जन्म, 1935 में गोरखी विद्यालय में प्रारंभिक शिक्षा 1947 में 23 वर्ष की आयु में पूर्णकालिक प्रचारक बने, 1951 में अटल जी ने श्यामा प्रसाद मुकर्जी के साथ भारतीय जनसंघ की स्थापना, 1957- बलरामपुर, यूपी से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे, 1975 में आपातकाल के विटीय के टोटरान अपने साथियों के साथ गिरफ्तार हुए, 1977 में उन्हें ने भारत के विदेश मंत्री के तोट पर शपथ ली, वह 1992 में पद्म विभूषण ने सम्मानित हुए, 1996 में उन्होंने पहली बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, 1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण कर भारत का अदम्य साहस दिखाया, 1999 में पाकिस्तान को कारगिल युद्ध में धूल चटा दी, 2015 में अटल जी को भारत रत्न से सम्मानित किए गए और 2018 में लंबी बीमारी के बाद उनका देहावसान हो गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^