शाह ने धामी को दिया हरसंभव सहायता का आश्वासन
25-Dec-2024 12:40 AM 7352
नयी दिल्ली/देहरादून 24 दिसंबर (संवाददाता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को तीन नए कानूनों के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास में केंद्र सरकार से समर्थन का अनुरोध किया। इस पर केंद्रीय गृह मंत्री ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए राज्य को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। श्री अमित शाह आज नई दिल्ली में तीन नए आपराधिक कानूनों, भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के उत्तराखंड राज्य में क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने क्रियान्वयन में प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए विशेष रूप से राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों और त्वरित क्रियान्वयन की प्रशंसा की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^