अटल ने रखी थी विकास, सुशासन की आधारशिला: योगी
25-Dec-2023 06:10 PM 5139
लखनऊ, 25 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा और सुशासन के जो नये प्रतिमान स्थापित किये हैं, उसकी आधारशिला पूर्व अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने शासनकाल में ही रख दी थी। लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर श्री योगी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा “ अटल जी भारत की राजनीति के अजात शत्रु थे। उन्होंने भारत की राजनीतिक अस्थिरता को उभारने के साथ देश के अंदर राजनीति में शुचिता और पारदर्शिता का एक आदर्श प्रतिमान रखा था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^