भाजपा भगवान राम की पुजारी नहीं, व्यापारी है: प्रमोद तिवारी
25-Dec-2023 11:14 PM 8112
प्रयागराज,25 दिसंबर (संवाददाता) राज्यसभा सदस्य व सदन में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वह भगवान राम की पुजारी नहीं व्यापारी है। श्री तिवारी पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि श्री रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण का भाजपा को कोई इरादा नहीं था। वह तो उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद निर्माण कार्य हुआ है। लोकसभा चुनाव दस्तक दे रहा है, उस समय राजनीतिक लाभ लेने के प्रयास में 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री के हाथों करवा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^