औद्योगिक फोकल प्वाइंटों , औद्योगिक ज़ोनों का किया जाएगा कायाकल्प: मान
15-Sep-2023 08:03 PM 2820
लुधियाना, 15 सितम्बर (संवाददाता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को और प्रोत्साहित करने के लिए आने वाले दिनों में औद्योगिक फोकल प्वाइंटों और औद्योगिक ज़ोनों की कायाकल्प करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने यहाँ ‘सरकार- उद्योगपति मिलनी’ में एकत्र हुए उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि फोकल प्वाइंट और औद्योगिक ज़ोन की हालत बहुत बुरी है, जिससे उद्योगों के विकास में रुकावट पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इन फोकल प्वाइंटों और औद्योगिक ज़ोनों के व्यापक विकास से यह समस्या जल्द ही दूर हो जायेगी। उन्होने कहा कि इस नेक कार्य के लिए विस्तृत रूप-रेखा तैयार की गई है, जिससे उद्योगपतियों को सुविधा देने के साथ-साथ फोकल फोकल प्वाइंटों का चेहरा बदला जा सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^