मेजर आशीष के बलिदान हमेशा याद रखा जायेगा: खट्टर
15-Sep-2023 08:06 PM 7484
चंडीगढ़, 15 सितम्बर (संवाददाता) गत 13 सितम्बर को कश्मीर के अनंतनाग में बलिदान देने वाले मेजर आशीष धौंचक का उनके पैतृक गांव बिंझौला में आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। मेजर आशीष धौंचक को सेना की टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी दी और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मेजर आशीष को श्रद्धांजलि देते हुए अपना शोक संदेश भेजा। उनके शोक संदेश को जिला उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने पढ़ा तथा मुख्यमंत्री की ओर से पुष्पचक्र अर्पित कर मेजर को नमन किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^